{"_id":"68a778c254ce17806902b89e","slug":"inauguration-of-jan-aushadhi-kendra-and-biochemistry-machine-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113516-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जन औषधि केंद्र और बायोकेमिस्ट्री मशीन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जन औषधि केंद्र और बायोकेमिस्ट्री मशीन का उद्घाटन
Fri, 22 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएचसी भिनगा में बृहस्पतिवार को जन औषधि केंद्र का सीएमओ डाॅ. एके सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह पहल क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं मिलेंगी।
बताया कि यह केंद्र प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत स्थापित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी भिनगा में अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री मशीन का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि इस मशीन से लिवर, किडनी, शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।
इससे पहले इन जांच के लिए मरीजों को दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। इस नई सुविधा से लोगों को सटीक और तेज जांच रिपोर्ट मिलेगी, जिससे सही समय पर इलाज शुरू करना संभव होगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी लाल मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।