फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Inauguration of gym equipped with modern facilities in police line

Shravasti News: पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम का उद्घाटन

Wed, 19 Apr 2023 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of gym equipped with modern facilities in police line
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम स्थापित किया गया है। जिसका बुधवार को एसपी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिम में स्थापित उपकरणों व मशीनों का जायजा भी लिया। इस दौरान एसपी प्राची सिंह ने बताया कि इस आधुनिक जिम में अलग-अलग प्रकार की नौ मशीनें व उपकरण लगाए गए हैं। जिनसे कंधा, कमर, चेस्ट व पेट सहित पूरे शरीर की एक्सरसाइज की जा सकेगी। पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बनाए रखने के लिए यह जिम पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में बनाया गया है। जिम में कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक कोच भी तैनात किया गया है। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ अतुल कुमार चौबे, सतीश कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन


ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में भारत स्काउट गाइड की बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. भूदेश्वर पांडे के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 की तुलना में 27 स्काउट ने प्रतिभाग किया। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि सामान्य ज्ञान पर आधारित बीएसजी ज्ञान परीक्षा अब प्रतिवर्ष संचालित होगी। इससे छात्रों को स्काउट गाइड के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस दौरान रोहित पांडे, अवनीश कुमार शुक्ला, सूर्यकांत मिश्रा, रवि प्रताप, स्काउट शिक्षक हनुमान प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed