{"_id":"64ce95dd2e0a4b32e305eae4","slug":"in-three-years-the-police-and-transport-department-could-not-find-a-good-man-srawasti-news-c-104-1-slko1050-718-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन साल में पुलिस व परिवहन विभाग को नहीं मिले नेक आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन साल में पुलिस व परिवहन विभाग को नहीं मिले नेक आदमी
Sun, 06 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
योजना की जानकारी न होना माना जा रहा मुख्य कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटना के पीक आवर्स में यदि मरीज को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन की ओर से दुर्घटना की सूचना देने व समय से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले करे नेक आदमी पुरस्कार दिया जाता है। लेकिन जिला पुलिस व परिवहन विभाग तीन वर्ष में एक भी नेक आदमी नहीं तलाश पाया।
देखा जाए तो जिले में आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं में कोई न कोई अपनी जान गंवा रहा है। वहीं तमाम लोगों को स्थानीय लोग एंबुलेंस व पुलिस के सहयोग से अस्पताल भी पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद न तो ऐसे लोगों को नेक आदमी माना जा रहा है और न ही उन्हें पुरस्कृत करने के लिए कोई कवायद की जा रही है।
वहीं कई बार मार्ग दुर्घटनाओं के बाद कहीं सूचना देने वाला स्वयं न फंस जाए इसके भय से लोग पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देने से भी कन्नी काट लेते हैं। यही कारण है कि 29 सितंबर 2020 को अधिसूचना जारी होने के बाद भी अब तक जिला पुलिस व परिवहन विभाग एक भी नेक आदमी की तलाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन
दो नामों का दिया जाएगा प्रस्ताव
चार जनवरी 2023 को हादसे की सूचना देने वाले हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम बरगदही निवासी प्रदीप कुमार तिवारी व विनोद कुमार आर्य को नेक आदमी पुरस्कार के लिए सम्मानित कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। विनीत कुमार मिश्रा, एआरटीओ