{"_id":"5f4e7e1c8ebc3e53b7445dcf","slug":"if-you-not-get-a-mask-and-a-tie-then-you-will-have-to-pay-a-fine-srawasti-news-lko537980789","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मास्क व गमछा बांधे मिले तो देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मास्क व गमछा बांधे मिले तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जो भी लोग चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला, वृद्ध हों अथवा किशोर यदि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे टहलते मिले तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाए। अनावश्यक रूप से बाजार में टहलने व यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
ेयह बातें मंगलवार को भिनगा नगर में पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कही। इस दौरान उन्होंने नगर के कई बैंक शाखाओं में पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी जांचा। जबकि प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडे ने नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस, निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गिलौला पुलिस तथा निरीक्षक मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस, एसआई अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई।
इस दौरान उन्होंने बैंक के आसपास व अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच किया। क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा इकौना कस्बे के बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अनावश्यक रूप से वहां मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने, बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए। साथ ही पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दिया।