फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If we get 476 crores more then the airport will be completed

Shravasti News: 476 करोड़ और मिलें तो पूरा हो एयरपोर्ट

Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
If we get 476 crores more then the airport will be completed
इकौना (श्रावस्ती)। एयरपोर्ट पर हवाई यातायात शुरू करने के लिए अभी 476 करोड़ की और दरकार है। एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने के लिए जरूरी ड्रेनेज सिस्टम, पानी टंकी बनाने, पुलिस चौकी के निर्माण समेत अधूरे पड़े दस जरूरी कार्यों को पूरा कराया जाना अभी बाकी है। इसके बाद ही इस एयरपोर्ट से हवाई उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा। दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर मौजूद व्यवस्था की जांच परख के लिए एक उच्च स्तरीय टीम 14 दिसंबर को निरीक्षण के लिए आएगी। इसकी रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि अभी यहां से उड़ान शुरू होने में कितना समय बाकी है।
विज्ञापन

बीते माह आए सीएम योगी ने दिसंबर से श्रावस्ती एयरपोर्ट से हर हालत में उड़ानों का संचालन शुरू कराए जाने का एलान किया था। इसके बाद उड़ान शुरू होने की तिथि से पहले ही कई दूसरी जरूरी खामियां जरूर उजागर होने लगीं। इसके तहत अभी तक एयरपोर्ट के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य तक पूरा नहीं हो पाया है। अंदर से बाहर पानी निकालने के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी अधूरा है। सुरक्षा के लिए गेट पर पुलिस चौकी का निर्माण भी बाकी है। ऐसे ही करीब दस छोटे बड़े कार्य पूरा होने बाकी हैं। जिनके बाद ही एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारों की माने तो इन कार्यों को पूरा कराने के लिए 476 करोड़ रुपये की और दरकार है। इसके साथ ही बड़े प्लेन को उतारने के लिए रनवे को तीन किलोमीटर तक और चौड़ा करने का प्रस्ताव भी अलग से भेजा गया है। इसके लिए 745 एकड़ और जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए कटरा श्रावस्ती, खरगूपुर, व विदुहनी ग्राम की 885 गाटा संख्या की 267.397 हेक्टेयर भूमि व इन्हीं पंचायतों के 646 आवासीय भवनों के 65000 वर्गमीटर भूमि व 295 सार्वजनिक प्रयोजन की भूमि जिनका रकबा 27.015 हेक्टेयर लेने का प्रस्ताव हैं। इसको अधिग्रहीत करने के लिए करीब 13 करोड़ खर्च का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट तय करेगी कब से शुरू होगी उड़ान
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत श्रावस्ती में बनाए गए एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए उड्डयन मंत्रालय ने लाइसेंस जारी कर दिया है। पहले चरण में यहां से चार शहरों को जोड़ने की तैयारी है। इसके साथ ही यहां से 19 सीटर विमान की सेवाएं दी जाएगी। श्रावस्ती एयरपोर्ट पर संचालित कार्य के साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से एक टीम 14 दिसंबर को निरीक्षण के लिए आ रही है।

इस कमेटी की रिपोर्ट ही तय करेगी यहां से उड़ानों का संचालन कब से शुरू हो सकेगा। एसडीएम श्रावस्ती आरपी चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट से जुड़े सभी जरूरी कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। कुछ कार्य जो अधूरे बचे हैं, उनके लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है। जल्द ही यहां से उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed