फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If there is too much sunshine, do not go out of the house: Dr. Aditi

धूप हो अधिक तो न निकलें घर से बाहर : डॉ. अदिति

Mon, 20 Apr 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
If there is too much sunshine, do not go out of the house: Dr. Aditi
श्रावस्ती/कटरा/वीरपुर/गिरंट बजार। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस बाद मेले में भी गर्मी का असर दिखा। दोपहर में पीएचसी पर सन्नाटा पसर गया। मेले में आए मरीजों में बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को धूप से बचाव करने की सलाह देते दिखे।
विज्ञापन


अवकाश के दिनों में भी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 40 मरीज आए। इनमें बुखार के 19, सर्दी खांसी के 13 व अन्य बीमारियों के आठ मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अदिति पटवा ने बताया कि चटख धूप से गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे में धूप से बचाव करने की जरूरत है। धूप में निकलते समय पूरी बांह का कपड़ा पहनें तथा पर्याप्त तरल पदार्थ पीकर ही घर से निकलें। प्यास न लगने पर भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, जिससे शरीर में नमी बनी रहे। अधिक मसाले व तले भुने खाद्य पदार्थ खाने से बचें तथा खरबूज, तरबूज, खीरा, मूली आदि का सेवन भरपूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, सर्दी खांसी के 10, त्वचा रोग के सात तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।


तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां मात्र 13 मरीज ही पहुंचे इनमें पेट दर्द के दो, बुखार के तीन, त्वचा रोग के छह व अन्य बीमारियों के दो मरीज शामिल रहे। वहीं समरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील के नेतृत्व में आयोजित मेले में कुल 26 मरीज आए। इनमें बुखार के तीन, त्वचा रोग के आठ, सर्दी खांसी के दो व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article