फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If there is any indecency then complain

Shravasti News: महिलाओं व किशोरियों से हो अभद्रता तो तत्काल करें शिकायत

Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
If there is any indecency then complain
शक्ति मोबाइल व बीट पुलिस अधिकारी ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। यदि किसी महिला, युवती, किशोरी व बच्चों के साथ कोई मनचला छेड़छाड़ व अभद्रता करे तो इसकी शिकायत करें। ऐसे अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। शिकायत करने वाले का नाम पता भी गोपनीय रहेगा।
ये बातें रविवार को मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण में जिला पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम में कही गईं। जिले में महिला सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति व शक्ति मोबाइल टीम महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में इकौना, गिलौला बाजार, जमुनहा के वीरगंज सहित कई अन्य स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया। जहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चियों व महिलाओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने वाले नियम व कानून की जानकारी दी गई। इस मौके पर पिंक कार्ड भी वितरित किया गया। इस दौरान महिला आरक्षी सुषमा सिंह, सोनी देवी, अर्जिता यादव, जीनी तथा पम्मी साहू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed