{"_id":"60fee5468ebc3e58717c6e8e","slug":"if-the-demands-are-not-met-ambulance-workers-will-agitate-across-the-state-srawasti-news-lko5885987144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानीं तो प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे एंबुलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानीं तो प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे एंबुलेंस कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो वह पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कर्मचारियों के समायोजन की मांग की जा रही है। यदि उत्तर प्रदेश जीवन दायिनी एंबुलेंस संघ की समस्याओं का तत्काल सरकार अथवा कंपनी द्वारा निवारण नहीं किया जाता है तो हम पूर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
हमारा संगठन एएसएल एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर न बदले जाने, अनुभव के आधार पर उन्हीं को रखने, कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं को ठेकेदारी से मुक्ति दिलाने, कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा की राशि पचास लाख सहित अन्य सहायता देने, कंपनी बदलने पर वेतन में किसी प्रकार की कटौती न करने, नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन जब तक न किया जाए तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे की ओटी देने सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेष मणि उपाध्याय व आशीष सहित काफी संख्या में एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)