फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Identify new black spots: DM

नए ब्लैक स्पाॅटों का करें चिह्नांकन : डीएम

Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Identify new black spots: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने नए ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां भी सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, उन स्थानों का चयन कर जांच की जाए और कारणों का पता लगाया जाए। साथ ही ऐसे स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई तत्काल कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा चिह्नों के संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रंबल स्ट्रिप बनाएं। सड़क के मोड़, डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, जिससे गोल्डेन ऑवर (दुर्घटना से एक घंटे तक) में घायलों को उचित इलाज मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर के बाहर सड़क पर दोनों तरफ ब्रेकर बनाएं। साथ ही विद्यालय के कर्मचारी स्कूल खुलने व छूटने के समय सड़क के किनारे मौजूद रहकर बच्चों की मदद करें। विद्यालय में लगे वाहनों के दस्तावेज पंजीयन पुस्तिका, फिटनेस, बीमा, परमिट आदि की जांच नियमित रूप से कराई जाए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ आलोक सिंह, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, एसीएमओ डाॅ. केके वर्मा, डीआईओएस सत्येंद्र सिंह व बीएसए आकांक्षा रावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed