फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   I don't know when the school was merged

Shravasti News: कब हुआ स्कूल का विलय, नहीं पता

Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
I don't know when the school was merged
संविलियन विद्यालय हड़िल्ला में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुविखा का हुआ विलय। -संवाद
गिलौला (श्रावस्ती)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय नजदीकी परिषदीय विद्यालय में किया गया है। गिलौला क्षेत्र के कुल 14 विद्यालयों का विलय हो चुका है। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय सुविखा का संविलियन विद्यालय हड़िल्ला में विलय किया गया है। इससे छात्रों को पढ़ने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। वहीं, कई अभिभावकों को अब तक विद्यालय का विलय होने की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय सुविखा में 33 छात्र पंजीकृत हैं। इस विद्यालय का संविलियन विद्यालय हड़िल्ला में विलय किया गया है। अब सुविखा के छात्रों को पढ़ने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके ग्राम हड़िल्ला स्थित विद्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं नौनिहालों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए कोई सीधा व सुगम रास्ता भी नहीं है। ऐसे में बच्चों को गांव की पगडंडियों से होकर जाना पड़ता है, जबकि मार्ग किनारे लगे झाड़-झंखाड़ से विषैले जीवों का भी डर बना रहता है। वहीं विद्यालय के किनारे बने तालाब से भी अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विलयीकरण से अनजान हैं अभिभावक
ग्राम सुविखा निवासी बृजरानी की पुत्री मोहिनी कक्षा सात की छात्रा है। किंतु अब तक न तो छात्रा को और न ही अभिभावक ही विद्यालय विलय की जानकारी है। ऐसे में विद्यालय बंद होने के कारण वह विद्यालय नहीं जा रही है।


अब फिर विद्यालय जाएंगे बच्चे
सुविखा निवासी केसरी कुमार ने बताया कि उसका पुत्र राजन कक्षा सात का छात्र है। विद्यालय बंद होने के कारण वह बच्चे को विद्यालय नहीं भेज रहा था। अब जब विलय की जानकारी हुई है तो फिर से बच्चे को विद्यालय भेजेंगे।


सुविखा निवासी अनुसुइया ने कहा कि उसके घर के कई बच्चे विद्यालय पढ़ने जाते हैं। किंतु बच्चों को झाड़ियों से भरे संकरे रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है। वहीं विद्यालय के पास ही तालाब है, जिससे बच्चों को विद्यालय भेजने में दुर्घटना की आशंका रहती है।



लोगों को विद्यालय के विलय की जानकारी दी गई है। हो सकता है किसी को अब तक जानकारी न मिल सकी हो। किंतु बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
-अखिलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed