फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Husband dies due to electrocution, wife and daughter serious

करंट की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व पुत्री गंभीर

Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Husband dies due to electrocution, wife and daughter serious
श्रावस्ती। खैरीतराई गांव में रविवार सुबह तार पर कपड़ा फैलाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने पहुंचा पति व पुत्री भी करंट की चपेट में आ गए। इससे जहां पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें सीएचसी सिरसिया ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीतराई निवासिनी सुंदरी देवी (52) पत्नी पयागराम रविवार सुबह घर के आंगन में लगे तार पर कपड़ा फैलाने गई थी। कपड़ा फैलाते समय आपूर्ति बहाल होने के कारण सुंदरी देवी करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने पहुंची उसकी पुत्री परवीना (15) भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

पत्नी व बेटी को बचाने पहुंचा पयागराम यादव (55) भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे पयागराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुंदरी देवी व बेटी परवीना गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जाया गया। जहां हालत में सुधार होता न देख चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed