फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Humidity increased due to sunshine after rain

Shravasti News: बरसात बाद खिली धूप से बढ़ी उमस

Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to sunshine after rain
श्रावस्ती। तराई में इन दिनों बारिश व उसके बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई है। इस बीच होने वाली अघोषित बिजली कटौती और बदहाल सफाई व्यवस्था से लोगों की दुश्वारी भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


जिले में सफाई व्यवस्था बदहाल है। चाहे नगर हो या गांव, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व जलभराव के कारण जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। वहीं लोग संक्रामक रोग की चपेट में भी आ रहे हैं। इससे नगर का कोई वार्ड व जिले का कोई भी गांव वंचित नहीं है। रविवार को हुई बारिश के बाद निकली चिलचिलाती धूप से उमस काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में जगह-जगह व्याप्त गंदगी के कारण लोगों को संक्रामक रोग का खतरा सता रहा है। वहीं जिले में बढ़ी अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात में होने वाली अघोषित कटौती के कारण जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। वहीं लोगों को मच्छर का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दिन में होने वाली बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिसको लेकर आम जन में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खबर का दिखा असर
अमर उजाला की ओर से भिनगा नगर में व्याप्त गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से सफाई के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला व अध्यक्ष इरफान अहमद ने सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें एक एक मोहल्ले में वृहद सफाई अभियान चला कर स्वच्छ व निर्मल नगर बनाने का निर्देश दिया है। इसी के क्रम में सोमवार को नगर में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed