{"_id":"67e449170db4cb3e6e0adb79","slug":"hpv-vaccine-is-necessary-to-protect-daughters-from-cancer-governor-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110139-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी : राज्यपाल
Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय के निकट आयोजित मेले में लगे स्टॉल देखतीं राज्यपाल।
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय से सटे मैदान में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश की राज्यपाल व जिले के प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, किट आदि का वितरण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आठ साल में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश को विकसित व स्वस्थ प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। मेरठ व औरैया की घटना का जिक्र करते हुए दुख भी जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि नौ से 14 साल तक की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने परिवार, समाज व जनप्रतिनिधियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।
दहेज व इसके लिए होने वाली हत्याओं पर दुख जताते हुए दहेज व बाल विवाह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने व पुलिस को इसके लिए शिकायत का इंतजार न कर सूचना पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने समाज को आगे आकर इन बुराइयों को रोकने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पीएम सूर्य घर योजना की सफलता के लिए इसे योजनाओं के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ने को कहा। जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बताया। इस दौरान राज्यपाल ने मुद्रा योजना ऋण के लाभार्थियों को डेमो चेक, भूमिहीनों को पट्टा, आंगनबाड़ी को किट, आयुष्मान कार्ड, छात्रों को स्पोर्ट्स किट, क्षय रोगियों को पोषण किट व आपदा मित्रों को व्हीलचेयर तथा एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बच्चियों व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किट प्रदान की। कार्यक्रम में डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. एमएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेले में स्टाॅल का राज्यपाल ने किया निरीक्षण
भिनगा में आयोजित तीन दिवसीय मेले में पहुंचीं राज्यपाल ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। इस दौरान न सिर्फ योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। यहां नगर पालिका टीम द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनाए गए वाटर फाउंटेन के बारे में राज्यपाल ने ईओ डॉ. अनीता शुक्ला से रीयूज वेस्ट टू वंडर मटेरियल के बारे में जानकारी ली। इसके लिए राज्यपाल ने ईओ सहित नगर पालिका टीम की प्रशंसा की।
200 आंगनबाड़ी संसाधन किट बांटे
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 200 आंगनबाड़ी संसाधन किट व डिग्निटी किट, 100 भूमिहीन लाभार्थियों को पट्टा आवंटन पत्र, 100 आयुष्मान कार्ड, 50 छात्राओं को स्पोर्ट्स किट, 300 टीबी मरीजों को पोषण किट, 100 आपदा मित्रों को व्हीलचेयर तथा 250 मुद्रा लोन एवं 300 मुख्यमंत्री युवा लोन के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने राज्यपाल को तुलसी का पौधा, डीएम ने गेहूं के डंठल से बनी श्रीकृष्ण की कलाकृति व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुस्तक भेंट की।