{"_id":"697cfbcd40d7b934860f50d4","slug":"home-science-exam-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117633-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कहीं भूगोल तो कहीं गृहविज्ञान की हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कहीं भूगोल तो कहीं गृहविज्ञान की हुई परीक्षा
Sat, 31 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अबु आसिम आजमी इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देते छात्र।-
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटर कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कर रही है। परिषद ने दो फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने की समय सीमा निर्धारित की है। शुक्रवार को विद्यालयों में कहीं भूगोल तो कहीं गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई।
परिषद जिले के 58 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कर रही है। इनमें सिरसिया क्षेत्र के अबू आसिम आजमी इंटर कॉलेज परसोहना में गृह विज्ञान, जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर इकौना में भूगोल विषय, शांतिदेव कनक इंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षक के न पहुंचने से गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी को कराई जाएगी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो फरवरी तक सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जानी है। सीसीटीवी के निगरानी में सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराई जा रही है।