फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Home Isolated Patients Know Daily Health

होम आइसोलेट मरीजों का प्रतिदिन जाने स्वास्थ्य

Sat, 05 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Home Isolated Patients Know Daily Health
श्रावस्ती। कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों के साथ शनिवार को डीएम ने बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए अभी और जागरूक करें। लोग सोशल डिस्टेंसिग व मास्क लगाकर इस बीमारी से बच सकते हैं। लोग स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कहा कि आज समूचा विश्व कोविड-19 के संकट से जूझ रहा है। बिना जन सहयोग इस रोग पर विजय प्राप्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों का प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल जाना जाए। फोन से जिन लोगों से संपर्क न हो उनकी सूची बनाकर संबंधित सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी व आरआरटी टीम को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

जिससे उन व्यक्तियों के घर जाकर उनका अपडेट लिया जा सके। जिन क्षेत्रों में संक्रमित ज्यादा मिले, उसकी सूची तैयार कर उन क्षेत्रों में सैंपलिंग शत प्रतिशत कराया जाए। इसके साथ ही सीएमओ को टेस्टिंग किट की उपलब्धता की निगरानी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहाकि जिला प्रशासन स्वास्थ्य व अन्य विभागों के सहयोग से जिले में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिलेवासी इस रोग के लक्षण जैसे खांसी, गले में खराश, बुखार, सांस लेने में तकलीफ अथवा कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने की दशा में तत्काल सर्विलांस टीम अथवा निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिलास्तरीय इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल या कमान सेंटर के नंबर 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 पर सूचित करें।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अब तक जिले में 772 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। अब तक 5967 लोगो को कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी जेपी चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed