फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hindi is the language of 250 crore people, it is a matter of pride for us

250 करोड़ लोगों की भाषा है हिंदी, हमारे लिए गौरव की बात...

Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the language of 250 crore people, it is a matter of pride for us
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय इकौना में प्राचार्य की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि 14 सितंबर को हिंदी को आधिकारिक तौर पर भारत की संविधान सभा द्वारा अपनी आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। इसका मतलब था कि हिंदी में लिखी गई कोई भी रिपोर्ट या बिल संसद में स्वीकार्य होगा। हिंदी की सरलता और सुंदरता के कारण अनेक प्रसिद्ध विद्वानों ने हिंदी को स्वीकार किया है। भाषा को स्वीकार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

हरिवंश राय बच्चन, तुलसीदास, कबीरदास व मुंशी प्रेमचंद सहित हिंदी लेखकों द्वारा निर्मित साहित्य के कार्यों को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाता है। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. आशुतोष मिश्र ने कहा कि हमारे देश का मान एवं सम्मान हिंदी भाषा ही। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सपना शुक्ला प्रथम, अभिषेक शुक्ला द्वितीय व नीरज शुक्ल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार व डॉ. उपेंद्र सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सभी छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed