फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Help

एनएसएस की छात्राएं करेंगी बाढ़ पीड़ितों की मदद

Fri, 12 Jul 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Help
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद पीजी कॉलेज में बाढ़ राहत कैंप बनाया गया है। इस कैंप की जिम्मेदारी एनएसएस की छात्राएं संभालेंगी। कैंप में आने वालों को जरूरी मदद के साथ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम भी यही छात्राएं करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान यह छात्राएं पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को बाढ़ आपदा टीम में शामिल नौ छात्राओं को आम का पौध देकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रोपण की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

राप्ती के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस रहा है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने स्वर्गीय श्यामता प्रसाद पीजी कॉलेज में बाढ़ राहत कैंप बनाया है। इसकी सारी जिम्मेदारी महाविद्यालय में संचालित एनएसएस के स्वयं सेवक छात्राओं को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत स्कूल की नौ छात्राओं की टोलियां बना कर कैंप में आने वाले लोगों की देखभाल करने, उनकी समस्याओं की जानकारी कर समाधान करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा गया है। इस बारे में प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी ने बताया कि छात्राओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जब तक आपदा नहीं आती है, तब तक यह टोली गांव में लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed