फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Heavy rain started in the morning, continued till noon

भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश, दोपहर बाद तक रही जारी

Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain started in the morning, continued till noon
श्रावस्ती। तराई में कई दिनों से उमड़ घुमड़ रहे बादल रविवार भोर से झूम कर बरसे। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर दोपहर बाद तक जारी रही। झमाझम बरसात के कारण खेतों को पर्याप्त पानी मिल जाने से खेती किसानी का कार्य भी अब तेजी से चल पड़ा है। कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी बरसात ने राहत दिलाई है। बरसात के कारण गांव सहित नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में विगत एक पखवारे से बरसात न होने के कारण जहां असिंचित सिरसिया क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य ठप पड़ा था, लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से भी जूझना पड़ रहा था। जिले के अन्य हिस्सों में धान की रोपाई कर चुके किसान उसे सूखने से बचाने के लिए आसमान की ओर निहार रहे थे। वहीं इसके विपरीत विगत कई दिनों से आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादल बिन बरसे लौट रहे थे। ऐसे में रविवार भोर गरज चमक के साथ शुरू हुई बरसात रुक रुक कर दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात के बाद खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ऐसे में पानी के अभाव में बर्बाद हो रही फसलों को जीवनदान मिल गया। वहीं सिरसिया क्षेत्र में बरसात के बाद धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है। इन सबके विपरीत बरसात ने जिले की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण नालियां चोक होने से जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का राह चलना दूभर रहा। ऐसा ही कुछ भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य प्रमुख कस्बों व बाजारों, गांवों में देखने को मिला। जहां जलभराव के कारण स्थानीय लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed