फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health workers demanded adjustment

Shravasti News: स्वास्थ्यकर्मियों ने की समायोजन की मांग

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Health workers demanded adjustment
श्रावस्ती। कोरोना काल में संविदा पर तैनात किए गए स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार सीएमओ डॉ. एके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मांग पत्र सौंपकर कर्मियों ने एनएचएम में समायोजन की मांग की।
विज्ञापन

मांग पत्र में कर्मियों ने कहा कि कोविड-19 पंचायती राज अनुभाग-3 के तहत जिले में 12 वार्ड बॉय, 12 सफाईकर्मी, एक लैब टेक्निशियन व नौ स्टाफ नर्स की तैनाती की गई थी। करीब ढाई वर्ष तक कार्य करने के बाद अब उनका भविष्य अधर में है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर जिले में कर्मियों का एनएचएम में समायोजन किया जा चुका है, लेकिन अब तक जिले के कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिला है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति को आदेश भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर मौजूद विनीत कुमार उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, रूपेश सोनी, दुर्गेश कुमार, सूरज शुक्ला, रामू पांडेय, नितीश, शत्रुघ्न, अंकुर व अभय आदि ने सीएमओ से समायोजन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed