{"_id":"6abeb692b78955a539082d77","slug":"health-check-up-conducted-for-87-elderly-people-on-elderly-day-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123501-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वृद्ध दिवस पर 87 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वृद्ध दिवस पर 87 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
बृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने वृद्धजनों को वस्त्र वितरित किए। रेडक्रॉस की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 87 बुजुर्गों की जांच की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वृद्धाश्रम भारतीय परंपरा नहीं है। बुजुर्गों की सेवा करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बदलते परिवेश में वृद्धजनों की सुविधा के लिए शासन को वृद्धाश्रम जैसी संस्था संचालित करनी पड़ रही है। डीएम ने बताया कि वस्त्र व फल वितरण समाज कल्याण विभाग और चिकित्सा शिविर रेडक्रॉस की ओर से आयोजित किया गया।
शिविर में मेडिकल कॉलेज बहराइच के ऑर्थो सर्जन डॉ. विकास सिंह ने हड्डी संबंधी रोगों का परामर्श दिया। ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रभाकर मिश्र ने नेत्र जांच की। संयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति और संचालन रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर रमन सिंह, सुनील तिवारी, दिलीप तिवारी व संदीप यादव मौजूद रहे।