फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Headmaster is the pivot of the school: DIET Principal

प्रधानाध्यापक विद्यालय की धुरी : डायट प्राचार्य

Wed, 09 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 09 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Headmaster is the pivot of the school: DIET Principal
डायट में आयोजित प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद ​शिक्षक
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राचार्य रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन हुआ। अंतिम दिन शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी गई। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय की दशा और दिशा प्रधानाध्यापक पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से सक्षम पुस्तिका में दिए प्रशासनिक, शैक्षिक, वित्तीय व सामुदायिक दायित्वों को विद्यालयों में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रवक्ता रमेशचंद्र मौर्या ने कहा कि प्रधानाध्यापक वह धुरी हैं, जो प्रत्येक बच्चे को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाने और बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन, लीडरशिप, सामुदायिक जुड़ाव और नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण की बारीकियां सिखाई गईं। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, दिव्य प्रताप, इरशाद अहमद, जितेंद्र कुमार, ईश्वर चंद्र विद्यासागर व रेनू यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed