फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hariom and Manisha topped the poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में हरिओम व मनीषा अव्वल

Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hariom and Manisha topped the poster competition
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा मनाया गया, जिसका गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हरिओम तिवारी व जूनियर वर्ग में मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान ऑनलाइन जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान ऑनलाइन संवाद व छात्रों ने अपने घरों की साफ-सफाई, पानी एकत्र नहीं होने देना, अपने आसपास के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आदि पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के हरिओम तिवारी प्रथम, मुकेश पटेल द्वितीय, आदर्श शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में मनीषा प्रथम, सूर्या मिश्रा द्वितीय तथा सीमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भुदेश्वर पांडेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से न सिर्फ बच्चों में सीखने व सिखाने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि छात्रों के अंदर अपने देश व समाज के लिए कुछ करने का जज्बा भी बढ़ता है। इस दौरान प्रधानाचार्य की ओर से विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed