फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hanuman temple and pond will be beautified with 2.52 crores

Shravasti News: 2.52 करोड़ से हनुमान मंदिर व तालाब का होगा सुंदरीकरण

Sun, 07 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hanuman temple and pond will be beautified with 2.52 crores
 हनुमान मंदिर व तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करते विधायक व अन्य। - संवाद
वीरपुर। इकौना नगर पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व साऊताला तालाब का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। नगर विकास विभाग की ओर से दोनों के लिए 2.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। शनिवार को विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने दोनों सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन



नगर पंचायत इकौना के मोहल्ला गौतमनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। वर्षों से मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे। लोगों की मांग पर अब शासन की मुहर लग गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.5 कराेड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंदिर के पास स्थित प्राचीन साऊताला तालाब के सुंदरीकरण के लिए 1.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने शनिवार को दोनों कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर काम करवा रही है। हनुमान मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है, सुंदरीकरण होने से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी व तालाब में बोटिंग आदि की व्यवस्था से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, ईओ सतीश कुमार, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल व बिन्नू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed