फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Green mango trees are being cut

काटे जा रहे हरे आम के पेड़

Mon, 08 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Green mango trees are being cut
कुछ इस तरह काटे जा रहे बौर लगे आम के पेड़। - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। माघ मास के साथ ही आम के पेड़ों में बौर के लिए कूचे आने लगते हैं। इसके बावजूद मल्हीपुर व सोनवा थाना क्षेत्र में हरे आम के पेड़ों की कटान जारी है। पुलिस व वन कर्मियों की मिलीभगत से इस कार्य में लगे लोग बौर लगे पेड़ों को भी काट कर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

माघ मास चल रहा है। ऐसे में हरे आम के पेड़ों में बौर के लिए कूचे आने लगे हैं। बसंत पंचमी तक यह कूचे बौर का रूप ले लेंगे। इसके बावजूद हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र में हरे आम के पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है। पुलिस व वन कर्मियों की मिलीभगत से लकड़ी माफिया बौर लगे आम के पेड़ों को काटने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह लोग बगैर परमिट इन पेड़ों को धड़ल्ले से काट रहे हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को वन क्षेत्र हरदत्त नगर गिरंट के जयपत्तर पुरवा में बदला चौराहा नानपारा मुख्य मार्ग के किनारे देखने को मिला। जहां निशार अहमद की भूमि में लगे आम के पेड़ में बौर आना शुरू हो गया है। इसके बावजूद इन पेड़ों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब वन दरोगा राम मनोहर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहां 12 पेड़ काटने की अनुमति है। परमिट जारी होने में देरी के कारण यह पेड़ समय से नहीं कट सके। जिन्हें अब काटा जा रहा है। वहीं इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव बताते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed