फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Great possibilities of tourism in Shravasti

श्रावस्ती में पर्यटन की अपार संभावनाएं

Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Great possibilities of tourism in Shravasti
इकौना के प्लेटिनम होटल में बैठक क दौरान मौजूद अघिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्रावस्ती प्रदेश के महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यह बातें उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक व निगम संयुुक्त समिति की बैठक में उपसभापति रामचंद्र यादव ने कहीं। गुरुवार शाम होटल प्लेटिनम सभागार में हुई इस बैठक में सभापति ने बैठक से गैरहाजिर राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक व अधिशाषी अभियंता आवास विकास निगम पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में उपसभापति रामचंद्र यादव ने समिति के माध्यम से जिले में संचालित योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अधूरे कामों को गुणवत्ता ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। राजकीय निर्माण निगम व आवास विकास परिषद द्वारा जिले में कराए जा रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पता चला कि राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एवं आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता बैठक से गैरहाजिर हैं। सभापति ने इसे अवमानना मानते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने व उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभापति ने कहा कि श्रावस्ती प्रदेश के महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल है।
विज्ञापन

यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसलिए अधिकारी पूरे मनोयोग से विभागीय कार्यों को अंजाम देकर जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक में समिति द्वारा जलनिगम, विद्युत, समाज कल्याण निर्माण निगम, प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन निगम, वन निगम, उत्तरप्रदेश पर्यटन विकास निगम, परिवहन निगम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड एवं राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने की। बैठक में समिति के सदस्य हीरालाल, करन सिंह पटेल, जटाशंकर त्रिपाठी, संजू देवी, संतोष यादव सनी, सूर्यभान सिंह आदि लोगों ने भी अपने सुझाव दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी टीके शिबु, विधायक रामफेरन पांडे सहित समिति के उप सचिव बशीर अली, अपर जिला अधिकारी योगानंद पांडे, उपजिलाधिकारी राजेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह व जिला पिछड़ा वर्ग / प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed