{"_id":"629a447e88c4c05ae43ce78a","slug":"government-committed-to-promote-entrepreneurs-srawasti-news-lko633587887","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद ड?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष व श्रावस्ती विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वर्चुअल भाषण का प्रसारण भी किया गया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पिछड़े व गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय के लिए ऋण वितरण कर लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार कार्य कर रही है। जिससे वह रोजी रोजगार अपनाकर आगे बढ़ें और विकास की मुख्य धारा से वे जुड़ सके। यह लगातार तीसरी सेरेमनी की बैठक हुई है। केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए हैं, उसी के क्रम में उत्तर प्रदेश की 5 सालों में बहुत से उद्योगपति प्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहित हैं।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमी एवं निर्यातकों के लिए उत्पादन योजनाओं सहित अनेक प्रकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैैं। इसका सीधा फायदा उद्यमियों को मिलने से निवेश को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। निर्यात को बढ़ावा देने में उद्यमियों की भूमिका अहम है। सरकार द्वारा चलाई गई ओडीओपी योजना उद्यमियों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना से देश एवं जिले के तमाम उद्यमियों को लाभ मिला है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिले के उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं संबंधित विभागों के माध्यम से दी जा रही हैं। जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन
यहां पर छोटे छोटे उद्योग अपनाकर ही आगे बढ़ सकते है। इसके लिए संबंधित विभाग एवं उद्यमी लोगों को प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपायुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों व लाभार्थी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मिशन शक्ति नामक फोल्डर व सड़क सुरक्षा अभियान संबंधी पंफलेट का वितरण किया गया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।