फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Goods worth two lakhs stolen from a clothing and jewellery shop

Shravasti News: कपड़े व जेवर की दुकान से पार किया दो लाख का माल

Thu, 13 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Goods worth two lakhs stolen from a clothing and jewellery shop
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र में भिनगा-बहराइच फोरलेन स्थित दिकौली मोड़ पर मंगलवार रात चोरों ने धावा बोला और आभूषण व कपड़े की दुकान से दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सीओ इकौना भरत पासवान व सोनवा थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर जांच की।
विज्ञापन



सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहरानिया निवासी प्रमोद मौर्या की दिकौली मोड़ पर कपड़ा व आभूषण की दुकान है। प्रमोद ने बताया कि मंगलवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह पहुंचे, तो दुकान के शटर का कुंडा टूटा था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो जींस के 50 पैंट, 18 जैकेट, बच्चों के कपड़े, तीन किलो जीरो चांदी व लगभग एक किलो वजन के चांदी के जेवरात नदारद थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि तत्काल सोनवा पुलिस को सूचना देकर चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की मांग की गई है। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एसओजी व सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed