{"_id":"68546442b459c3b52205bf57","slug":"goods-of-one-shop-and-two-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112110-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आग लगने से एक दुकान व दो घरों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आग लगने से एक दुकान व दो घरों का सामान राख
Fri, 20 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
मरवटिया गांव में लगी आग के बाद जला सामान। -संवाद
श्रावस्ती। मल्हीपुर के चहलवा में बृहस्पतिवार सुबह एक दुकान व एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उधर, कटरा के गोपालपुर में बुधवार रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान व दोनों घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा अपने फूस के मकान के सामने चाय व परचून की दुकान करते हैं। प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। उसी बीच अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसकी चपेट में उनका फूस का घर भी आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान व घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
उधर, कटरा क्षेत्र के ग्राम मरवटिया के मजरा गोपालपुर निवासी रघुनाथ के घर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।