फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Give information about child marriage to police

पुलिस को दें बाल विवाह की जानकारी

Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Give information about child marriage to police
विधिक शिविर के दौरान मौजूद ग्रामीण - फोटो : SRAWASTI
पुलिसश्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल चिल्हरिया विशुनापुर सिरसिया में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने की। जिसमें बालिका दिवस एवं अन्य विधिक कानूनी सहायता के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी व संविधान में मिले अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने बालिका शिक्षा का महत्व बताते हुये कहा कि एक बालिका के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। इसलिये बालिकाओं की शिक्षा के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। उन्होंने कहाकि परिजनो को चाहिए कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह कानूनन अपराध है।
विज्ञापन

उन्होंने बालिकाओं व ग्रामीणों से आह्वान किया कि यदि उनके गांव व आसपास गांव में किसी बालक या बालिका का बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। शिविर में बालिकाओं के संरक्षण के लिये राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं एवं महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि बालिकाओं को स्वयं को सक्षम बनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का विरोध करना चाहिए। गर्भ में कन्या को समाप्त करना केवल बच्चों के अधिकारों का हनन ही नहीं बल्कि एक मां के अधिकारों का भी हनन है। समाज में लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलनी चाहिए। लड़का व लड़की में कोई भेदभाव न करते हुए सभी से समान रूप से व्यवहार करना चाहिए।

उप निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र हो। हमें चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करें और सहयोग प्रदान करें। भारतीय संस्कृति में पितृ सत्ता प्रारंभ से ही सर्वोपरि रही है। इस दौरान आेंकार नाथ चौधरी, सालिक राम, तारिक अहमद, प्रवेश कुमार, रूद्र प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed