फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Give children such rites that make life successful

बच्चों को दें ऐसे संस्कार जिससे जीवन हो सफल

Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Give children such rites that make life successful
बच्चों श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर बाजार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। शिविर में उन्होंने बाल अधिकार, जुविनायल जस्टिस, किशोरों के संबंध में कानूनी जानकारी एवं शासन की ओर से संचालित योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दे कि वह अपने जीवन को सफल बना सके, और जो उनको सद्मार्ग पर चलने में सहायक हो। इस दौरान उन्होंने बाल संरक्षण कानून जैसे पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल श्रम आदि कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पालन पोषण के लिए अधिकार प्राप्त है। बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने पर सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने बाल मजदूरी रोकने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करी, असंगठित मजदूर, नशा उन्मूलन, गरीबी उन्मूलन, मानसिक रूप से विक्षिप्त के लोगों को प्राप्त अधिकार के संबंध में जानकारी दी। अधिवक्ता विष्णुदत्त अस्थाना ने कहा कि बाल अधिकारों के पुनर्मूल्यांकन के लिए के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्रदान कराना हमारा एवं प्रत्येक राज्य का कर्तव्य है। हमें लड़का एवं लड़की को समान अवसर पर प्रदान करने चाहिए। शिविर को फूल चंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बलवंत चंद्रा, रामचरन, राम नरायन, विजय प्रकाश गुप्ता, बच्चे लाल पांडेय, लालता प्रसाद मिश्र, दिनेश कुमार, शोभा राम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed