{"_id":"68e4239d088b9c5c970087a8","slug":"girls-and-women-were-made-aware-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114708-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक
Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को जागरूक करते पुलिसकर्मी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता चौपाल लगाई गई। पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों व कानूनों की जानकारी दी।
अभियान के तहत मल्हीपुर थाने की उपनिरीक्षक महिमा सिंह टीम के साथ वीरपुर लौकिहा गांव पहुंचीं। उन्होंने चौपाल में महिलाओं को वीमेन पाॅवर लाइन नंबर 1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के बारे में बताया। एनएमपीटी टीम की उपनिरीक्षक अंजली वर्मा ने डींगुरा जोत में महिलाओं को साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच आदि के बारे में बताया।
इकौना थाने की उपनिरीक्षक अर्चना ने अच्छनपुरवा व चिचड़ी में, भिनगा कोतवाल राज कुमार सरोज संभारनपुरवा, संग्रामगंज व सिटकहवा में, गिलौला थाने की उपनिरीक्षक मीना मणि त्रिपाठी ने दमांवा व एसपी रंजीत सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया।