{"_id":"6432fa8db3faae99300a70a6","slug":"girl-students-got-smartphones-srawasti-news-c-13-1-174652-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छात्राओं को मिला स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छात्राओं को मिला स्मार्टफोन
Sun, 09 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। सरस्वती सिंह महिला महाविद्यालय परेवपुर मैरिया में रविवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक ने छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया। इसे पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने अभिभावकों से अपील किया कि वह बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए बालक और बालिका में अंतर न करें। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं। बेटियां भी बेटों की तरह परिवार का नाम रोशन करती हैं। इसका जिले में डीएम नेहा प्रकाश व एसपी प्राची सिंह प्रमाण हैं। दोनों अधिकारी महिला हैं। विधायक ने उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए छात्राओं को प्रेरित भी किया।
कहा कि सरस्वती सिंह महिला महाविद्यालय में जो छात्रा इस बार टॉप करेगी। उसे वह स्वयं से स्कूटी देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया है।