फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl injured in suspected animal attack

Shravasti News: संदिग्ध जानवर के हमले में बालिका घायल

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in suspected animal attack
हिंसक जानवर के हमले में घायल पाली।
इकौना (श्रावस्ती)। घर के आंगन में बुधवार देर शाम खाना खा रही गणेशपुर निवासी तीन वर्षीय बालिका पर किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। परिजनों की चीख-पुकार पर वह बालिका को छोड़ भाग गया। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। वहां से उसे पहले बहराइच बाद में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना से दहशत में आए ग्रामीण पूरी रात जागते रहे।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी महराजदीन की तीन वर्षीय पुत्री पाली बुधवार देर शाम घर के आंगन में खाना खा रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर घर में घुसे किसी हिंसक जानवर ने बालिका पर हमला कर दिया। पास में मौजूद परिजनों के शोर मचाने पर जानवर बालिका को छोड़कर भाग गया। घायल बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, सीओ भरत पासवान, थानाध्यक्ष इकौना अखिलेश पांडेय, रेंजर विकास वर्मा व सेमरी तरहर चौकी प्रभारी सहित वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं, हमले के बाद दहशत में आए ग्रामीण पूरी रात लाठी-डंडे लेकर जानवर की खेत में तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed