{"_id":"65f4a1c814e8c73a850d8b88","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-truck-four-injured-srawasti-news-c-104-1-srv1001-104037-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत, चार घायल
Sat, 16 Mar 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गलकटवा से खैरीकला के मजरा अहिरनपुरवा जा रहा मोटरसाइकिल सवार खैरी मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गए। घटना में मोटरसाइकिल सवार एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण बहराइच रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गलकटवा निवासी राकेश कुमार उर्फ विजय कुमार यादव (22) पुत्र तपसी राम यादव का दो दिन पूर्व गउना हुआ था। जिनके घर बृहस्पतिवार को प्रीति भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए उनकी बुआ कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम खैरीकला के मजरा अहिरनपुरवा निवासी मालती (35) पत्नी बड़कऊ अपनी बेटी माधुरी (9), धाली (11) व ममता (18) के साथ अपने मायके आई थी। जहां से शुक्रवार को राकेश कुमार चारों को लेकर मोटरसाइकिल से छोडने उनके घर जा रहे थे।
जैसे ही भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग स्थित खैरीमोड़ के निकट पहुंचे तभी आगे जा रही कार को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से ट्रक आ गया। घबराहट में राकेश मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठे और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रक का पहिया मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गया। ट्रक की चपेट में आने से माधुरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राकेश, मालती, धाली व ममता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भिजवाया। जहां से राकेश की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना के समय राकेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।