{"_id":"645d27d22142f1e42e01f406","slug":"get-the-pending-discussions-done-quickly-srawasti-news-c-13-1-228875-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: लंबित विवेचनाओं का शीघ्र कराएं निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: लंबित विवेचनाओं का शीघ्र कराएं निपटारा
Thu, 11 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 11 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
इकौना थाने में अपराध समीक्षा करतीं एसपी प्राची सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाने का बुधवार शाम एसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर अपराध समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने इकौना तहसील पहुंच कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची।
इकौना थाने पहुंचीं एसपी प्राची सिंह ने अपराध समीक्षा की। इस दौरान यहां मौजूद आठ विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी लिया। इस दौरान पता चला कि यहां 37 विवेचनाएं लंबित हैं। इस पर उन्होंने जिन विवेचकों की ओर से विवेचनाओं के निस्तारण में सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा उनको जल्द से जल्द विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही साक्ष्य संकलन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने को कहा। इसके बाद एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर वहां तैना कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीओ इकौना संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी, एसपी के पेशकार अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
जांची स्ट्रांग रूम की व्यवस्था
श्रावस्ती। इकौना पहुंचीं एसपी ने तहसील स्थित स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्ट्रांग रूम व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को परिसर में आने जाने वाले लोगों पर विशेष दृष्टि रख सतर्कता बरतने, मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। संवाद