फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Garbage heaps, buzzing drains and dirty roads identify the unit

कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां व गंदी सड़कें इकौना की पहचान

Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Garbage heaps, buzzing drains and dirty roads identify the unit
इकौना के मोहल्ला लाजपतनगर में व्याप्त गंदगी। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। प्रशासन भले ही स्वच्छता को सौ बीमारियों की दवा बता रहा हो, लेकिन इसे अपनाने में गांव ही नहीं नगर भी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ इकौना नगर में भी देखने को मिला। जहां की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जगह जगह लगे कूड़े के ढेर व चोक नालियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां व गंदी सड़कें इकौना नगर की पहचान बन गए हैं। दो दिन पूर्व हुई झमाझम बरसात के बाद नालियों का मलवा मार्ग पर फैल गया है। इससे लोगों का राह चलना भी दूभर हो रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं है। इसके बावजूद नगर पंचायत व तहसील प्रशासन इन खामियों को देख कर भी अनदेखा कर रहा है। रविवार को अमर उजाला ने नगर के पुरानी सब्जी मंडी, चौक, तिलकनगर, लाजपत नगर व महावीर नगर वार्ड का मौका मुआयना किया तो सभी जगह गंदगी नजर आई।
विज्ञापन

38 सफाई कर्मियों पर सफाई का जिम्मा
नगर पंचायत इकौना को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। जहां स्वच्छता अभियान के तहत प्रति माह लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाली इस नगर पंचायत में 13 संविदा व 25 आउटसोर्सिंग सहित कुल 38 सफाईकर्मी तैनात हैं। यहां एक माह पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत 5 लाख 24 हजार रुपये खर्च कर 100 डस्टबिन लगवाने के दावा किया जा रहा है। इसमें से अधिकांश डस्टबिन टूट चुके हैं। वहीं जहां ये कूड़ेदान लगे हैं वहीं आसपास गंदगी का भी ढेर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
इकौना के चौक मोहल्ले से होकर भिनगा इकौना मार्ग गुजरा है। इसी मार्ग से होकर लोग थाना, तहसील, ब्लॉक व अस्पताल सहित सब्जी मंडी भी जाते हैं। यहां की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। कई स्थानों पर मार्ग जर्जर होने के कारण गड्ढे बन गए हैं। विगत दिनों हुई बरसात के कारण नालियों का मलवा इस मार्ग पर फैला हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।
तिलक नगर में नहीं उठ रहा कूड़ा
तिलक नगर वार्ड में ब्याहा कुंआ व इकौना थाना स्थित है। ब्याहा कुंआ व थाने के मुख्य गेट के पास तथा जीवन लाल गुप्ता के घर के सामने फैली गंदगी नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। इससे उठाने वाली दुर्गंध में लोगों का सांस लेना भी दूभर है। यहां एक माह पूर्व लगाया गया डस्टबिन भी टूटा हुआ है। इसे बदलवाने व यहां एकत्र कूड़ा हटवाने की जरूरत नगर प्रशासन महसूस नहीं कर रहा है।
लाजपतनगर में नालियां टूटी
मोहल्ला लाजपत नगर में मेरछुआ पूजन स्थल मौजूद है। इसके पास टूटी नालियां व आसपास लगे कूड़े के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शादी विवाह के मौके पर यहां हिंदू समुदाय की महिलाएं पूजा करने आती हैं। इसके बावजूद न तो नगर पंचायत ध्यान दे रहा है और न ही जन प्रतिनिधि ही। संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
महावीर नगर में कूड़ेदान टूटे
कहने को तो नगर पंचायत इकौना के इस वार्ड को सबसे आदर्श वार्ड माना जाता है, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था नगर में सबसे खराब है। यहां जगह जगह व्याप्त गंदगी, नालियों के टूटे स्लेप, मार्ग पर एकत्र हो रहा नालियों का मलबा व टूटे डस्टबिन स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है।

जांच कराकर होगी कार्रवाई
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए नगर व ग्राम पंचायत को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं कि सफाई कर्मियों की ओर से अपने कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed