{"_id":"5e00fb0b8ebc3e87a25b4e44","slug":"gangrape-srawasti-news-lko4993327169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से पति व नंदोई ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से पति व नंदोई ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिसे अपना जीवन साथी चुना उसी ने उसके जीवन को जहन्नुम बना दिया। बहनोई के घर घुमाने लाए पति ने बहनोई के साथ मिल कर विवाहिता को मारापीटा। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने जीजा व साले के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
थाना क्षेत्र सोनवा के एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किया था जो कुछ माह पूर्व विदा होकर अपनी ससुराल आई थी। दो दिन पूर्व घुमाने की बात कहकर पति अपने साथ विवाहिता को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने बहनोई के घर ले गया। वहां रविवार को दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
विवाहिता के न मानने पर साले व बहनोई ने मिलकर न सिर्फ उसको मारापीटा बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर रविवार देर रात मायके पहुंची विवाहिता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाया।
विज्ञापन
सोमवार को परिवारीजन विवाहिता को अपने साथ सोनवा थाने ले गए। वहां विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व नंदोई के विरुद्ध मारपीट, धमकी व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विवाहिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापा डाला जा रहा है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।