{"_id":"5d8cf6528ebc3e01557e6e2d","slug":"gambling-base-busted-eight-arrested-srawasti-news-lko4837240100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुएं के अड्डे का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुएं के अड्डे का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
जुआंरियों के कब्जे से बरामद कार व पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए जुंआरी
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के द्वारिका गांव में स्थित एक घर में जुएं का अड्डा संचालित किया जा रहा था। इसका खुलासा करते हुए गुरुवार को मल्हीपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने एक 1.43 लाख रुपये नकद, एक बाइक व तीन कार भी बरामद की। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की शिकायत एसपी आशीष श्रीवास्तव को मिल रही थी। इस पर एसपी ने एएसपी बीसी दुबे व सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडेय को इसका खुलासा करने का निर्देश दिया था।
प्रभारी निरीक्षक ने जुआरियों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक ने गुरुवार सुबह मिली सूचना के अनुसार जमुनहा बाजार निवासी दीनदयाल जायसवाल के द्वारिका गांव स्थिति घर में टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में सभी के पास से 53000 रुपये तथा फड़ से 90 हजार रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए। इस दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले। मौके से उनकी बाइक व तीन कार बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना निवासी काजीपुरा बहराइच, बसंत निवासी बनगई के मजरा बांसगढी मल्हीपुर, रईश अहमद निवासी रानीपुरवा जमुनहा बाजार, इस्लाम अली निवासी मोहल्ला हसनगंज थाना नानपारा बहराइच, मेघनाथ निवासी फुलडगरा थाना बाडा जिला बांके राष्ट्र नेपाल, पवन कुमार जायसवाल निवासी बरगदहा टेपरी मल्हीपुर, सलीम निवासी तोपखाना व वकील अहमद निवासी मिरयासी थाना नानपारा बहराइच के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।