फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Friendship match between SSB and Nepal APF

एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच हुआ मैत्री मैच

Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Friendship match between SSB and Nepal APF
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव पर गुरुवार को एसएसबी व नेपाल एपीएफ के मध्य सीमा चौकी तुरसमा भैंसाही नाका में मैत्री मैच का आयोजन हुआ। इस दौरान जवानों ने आपसी तालमेल के साथ सीमा पार अवैध गतिविधियों में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में एसएसबी के विभिन्न चौकियों में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों व एसएसबी जवानों द्वारा ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर उन्हें इसके बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही झंडा संहिता के बारे में जानकारी देते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के क्रम में गुरुवार को एएसएसबी जवानों द्वारा सीमा चौकी तरुसमा भचकाई नाका में नेपाल एपीएफ के साथ मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी के उप कमांडेंट जय सिंह व नेपाल एपीएफ से निरीक्षक गिरेंद्र, निरीक्षक नरेश भट्ट, निरीक्षक कमल बादल ने सीमा पार तस्करी सहित अन्य गतिविधियों की सूचना आदान-प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर काफी संख्या में एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवान तथा क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

घरों व कार्यालयों पर फहराया तिरंगा
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम मनाया गया। अभियान के दौरान सभी राजकीय आवासों, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थाने, चौकियों, फायर स्टेशन, जिला नियंत्रण कक्ष व सभी पुलिस भवनों पर तिरंगा झंडा फहराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आवास पर तिरंगा झंडा लगाया गया। जबकि एएसपी केसी गोस्वामी द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरक्षी आवास पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने अपने आवासों पर तिरंगा झंडा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed