{"_id":"5e0e32828ebc3e87e200fe97","slug":"four-center-laggards-in-paddy-procurement-srawasti-news-lko500956357","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में चार केंद्र फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में चार केंद्र फिसड्डी
विज्ञापन
श्रावस्ती। धान खरीद में जिले के चार क्रय केंद्र अति पिछड़े साबित हुए। यह क्रय केंद्र अभी तक लक्ष्य का पचास फीसदी भी धान नहीं खरीद पाए। यह केंद्र पीसीएफ की ओर से संचालित हैं। वहीं खाद्य विभाग के कई केंद्र लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक धान खरीद चुके हैं। जिन क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी है वहां किसान धान लेकर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी तौल समय पर नहीं हो पा रही है। इस पर एडीएम ने ऐसे क्रय इकाइयों को नोटिस भी जारी किया है।
जिले में धान खरीद के लिए कुल 28 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें पांच क्रय केंद्र खाद्य विभाग, एक क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम के हैं। शेष सभी क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। इस वर्ष सरकार की ओर से क्रय केंद्रों को 28400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक इन क्रय केंद्रों पर 70.184 प्रतिशत धान की ही खरीद हो पाई है। वहीं खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए मात्र 47 दिन का समय बचा है। इनमें चार क्रय केंद्र ऐसे हैं, जिन्होंने धान खरीद का पचास फीसदी से भी कम लक्ष्य प्राप्त किया है। ऐसे क्रय केंद्रों को एडीएम ने नोटिस जारी किया है। इन केंद्रों पर कम खरीद होने का कारण यहां आए हुए किसानों का समय पर धान तौल न हो पाना है।
इन केंद्रों पर पचास फीसदी से कम हुई खरीद
पीएसएफ की ओर से बनाए गए क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति सिरसिया में 44.63, साधन सहकारी समिति गौसपुर में 37.11, किसान सेवा साधन सहकारी संघ इकौना में 43.57 व उपकेंद्र किढ़िहौना में 43.78 प्रतिशत ही धान की खरीद अभी तक हो पाई है।
विज्ञापन
इन्होंने की लक्ष्य से अधिक की खरीद
भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र लक्ष्मननगर को एक हजार एमटी धान की खरीद करनी थी। केंद्र में अब तक 147.14 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। पीसीएफ की ओर से संचालित साधन सहकारी समिति लाल बोझा दर्वेश को 900 एमटी खरीद का लक्ष्य मिला था। उसने अब तक 102.87 प्रतिशत खरीद पूरी कर ली है। पीसीएफ की ओर से संचालित साधन सहकारी समिति बैरागीजोत ने 800 एमटी के सापेक्ष अब तक 124.25 (994 एमटी) धान की खरीद पूरी की है। इसी प्रकार खाद्य विभाग की ओर से संचालित केंद्र जमुनहा ने 89.22, इकौना ने 87.30, पीसीएफ के मछरिहिवा केंद्र ने 83.33, जुड़पनिया ने 86.85, तुलसीपुर ने 97.44 प्रतिशत धान की खरीद पूरी कर ली गई है।
धान खरीद के लिए अभी 47 दिन का समय अवशेष है। इन दिनों में खरीद लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। अब तक 28400 एमटी के सापेक्ष 19922.050 एमटी धान की खरीद पूरी की जा चुकी है। - राजेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
धान खरीद की समीक्षा की गई है। चार क्रय केंद्रों की स्थिति निराशा जनक पाई गई। चारों केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी को समय से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। - योगानंद पांडेय, एडीएम