फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four accused wanted in forgery arrested

जालसाजी में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four accused wanted in forgery arrested
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र में हुई जालसाजी के मामले में वांछित चार आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सख्त निर्देश दिया था। मामले में वांछित चारों आरोपियों को सिरसिया पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना ग्राम गेहुंआ भारी निवासी सूर्य नारायण, सूर्य नारायण की पत्नी कमला देवी व आरती देवी सहित ग्राम बेलरी के मजरा लहरौरी निवासी राजेश कुमार के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से चारों आरोपी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया रामसमुझ प्रभाकर को निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का सहारा लिया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात पुलिस ने जोखवा बाजार स्थित नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed