फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four accused arrested for theft; cash and jewelry recovered.

Shravasti News: चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद

Wed, 22 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 22 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for theft; cash and jewelry recovered.
नवीन मार्डन श्रावस्ती पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी
श्रावस्ती। नवीन माॅडर्न क्षेत्र के अमारेभरिया निवासी मोतीराम के घर नकबजनी कर नकदी व आभूषण उड़ाने वाले चोरों को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। चोरों के पास से चोरी के नकद रुपये व आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 13 जुलाई की रात अमारेभरिया निवासी मोतीराम के घर चोरों ने दस्तक दी थी। घर की दीवार में नकब लगाकर चोर 50,000 रुपये नकद, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का मटर माल उठा ले गए थे। मोतीराम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर नवीन माॅडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा टीम के साथ जांच कर रहे थे। इस दौरान मंगलवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मरवटिया नहर पुल से कल्याणपुर जाने वाली नहर पटरी पर स्थित पीपल के पेड़ के पास से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। चोरों के पास से चोरी के 41,400 नकद, चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल और चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद हुए। चोरों की पहचान अमारेभरिया के मजरा मलपुरवा निवासी रोहित वर्मा, परशुरामपुरवा के मजरा दम्मारा निवासी लालबाबू, वीरपुर निवासी राजू व कटरा बाजार निवासी पदुम के रूप में हुई है। सभी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed