फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Former minister Daddan Mishra set to be elected unopposed

पूर्व मंत्री दद्दन मिश्र का निर्विरोध चुना जाना तय

Sat, 26 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Former minister Daddan Mishra set to be elected unopposed
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी का प्रस्तावक अचानक गायब हो गया। जिसके चलते सपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंची। वहीं इस दौरान भाजपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष होना तय है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह दस बजे से तीन बजे तक नामांकन कराया जाना था। इस दौरान भाजपा समर्थित उम्मीद वार पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री दद्दन मिश्र ठीक 11 बजे अपने प्रस्तावक व समर्थक के साथ नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थिति डीएम न्यायालय पहुंचे। उनका नामांकन होने के बाद दिन भर प्रशासन किसी अन्य उम्मीदवार का इंतजार करता रहा। ताकि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी हो सके। लेकिन नामांकन पत्र लेने के बाद सपा खेमे में दिन भर उठा पटक व आपसी वाद विवाद का माहौल रहा। इसका कारण था कि सपा समर्थित उम्मीदवार अनुराधा यादव का प्रस्तावक ही अचानक घर से गायब हो गया।
विज्ञापन

पहले तो उम्मीदवार की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि वह किसी मंदिर में पूजा अर्चन करने गए हैं। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बेचैनी बढ़ती गई। गायब हुआ प्रस्तावक धनंजय यादव सपा प्रत्याशी का नजदीकी रिश्तेदार भी था। इसी कारण से उसे प्रस्तावक बनाया गया था। लेकिन ऐन वक्त पर वह गायब हो गया। जिसके चलते शाम तीन बजे तक सपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं ही नहीं। वहीं शाम तीन बजे प्रशासन की ओर से माइक पर एलाउसं करके जिन्हें भी पर्चा दाखिल करना है उन्हें अंदर आने का आमंत्रण दिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े पहरेदारी मे था कलेक्ट्रेट
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा व सपा दोनों ओर के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया था। इस दौरान यह संभावना जताई जा रही थी कि दोनों पक्षों द्वारा निर्धारित समय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। कलेक्ट्रेट गेट के सौ मीटर के दायरे में केवल अधिकृत व्यक्ति ही जा पाए। इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन सपा की ओर से कोई भी व्यक्ति नामांकन कराने ही नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed