{"_id":"6455435699ed45fcae09f5b9","slug":"force-deployed-with-magistrate-for-security-monitoring-of-strong-room-srawasti-news-c-13-1-218479-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा निगरानी को मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा निगरानी को मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात
Fri, 05 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्ट्रांग रूम में रखे गए बैलेट बॉक्स की सुरक्षा निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस व प्रशासन के आला अफसर खुफिया स्ट्रांग रूम परिसर में लगे खुफिया कैमरों की सहायता से भी कक्षों में सुरक्षित रखे बैलेट बॉक्स पर लगातार नजर बनाए है। नगर निकाय चुनाव के लिए भिनगा में नवीन गल्ला मंडी पटना खरगौरा में एवं इकौना तहसील में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के बैलेट बाक्सों को मतगणना तक के लिए सुरक्षित रखा गया है। 13 मई को होने वाली मतगणना तक स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए डीएम नेहा प्रकाश की ओर से कार्यकारी मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है। इसके तहत नवीन मंडी स्थल भिनगा में स्ट्रांग रूम संख्या एक व दो की निगरानी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंंद्र राम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जबकि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह शाम चार बजे से रात बारह बजे तक व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा निगरानी के लिए पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। तहसील कार्यालय इकौना में बने स्ट्रांग रूम की निगरानी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नायब तहसीलदार इकौना गिरीश चंद्र त्रिपाठी, शाम चार बजे से रात बारह बजे तक नायब तहसीलदार इकौना राघवेंद्र पांडे तथा रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक एडीओ पंचायत इकौना जितेंद्र लाल श्रीवास्तव संभालेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ ही पुलिस के जवानों की भी शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन