फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Food shops raided, instructions for cleaning given

खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा, दिया सफाई का निर्देश

Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Food shops raided, instructions for cleaning given
जमुनहा(श्रावस्ती)। वीरगंज बाजार सहित आसपास क्षेत्र में खुली जलपान व खाद्य सामग्री की दुकानों पर शुक्रवार को खाद्य निरीक्षक ने छापा मारा। इस दौरान उनके द्वारा दुकानदारों को बगैर लाइसेंस दुकान का संचालन न करने व दुकान पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दिया।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक अजय श्रीवास्तव शुक्रवार को जमुनहा पहुंचे। जिनके द्वारा जमुनहा के वीरगंज बाजार में खुली पंकज कुमार, रमेश कुमार, रणधीर कुमार, रामकुमार गुप्ता, राजेश कुमार, धनीराम सहित कई अन्य होटलों व किराना की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के खुले आसमान में रखकर बेचने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाया। साथ ही दोबारा जांच के दौरान खाद्य सामग्री खुले में रखने व उसमें मिलावट करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने होटलों व खाने पीने का सामान बेचने वाले दुकानदारों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा मिठाई दुकानों व होटलों के किचन परिसर में गंदगी न होने देने का निर्देश दिया। साथ ही साथ दुकानदारों को खाद्य अनुज्ञप्ति बनवाने, बिना लाइसेंस के होटल चलाने पर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed