फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Flood outpost in-charge should be present at their respective posts

अपनी अपनी चौकियों पर मौजूद रहें बाढ़ चौकी प्रभारी

Thu, 17 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Flood outpost in-charge should be present at their respective posts
श्रावस्ती। मधवापुर घाट व राप्ती नदी पर स्थित लक्ष्मणपुर बैराज एवं आसपास क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मणपुर बैराज पर जल स्तर दोपहर 01 बजे 128.00 मीटर पाया गया। जो खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर था। जलस्तर पहले की अपेक्षा 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में स्थापित सभी 18 बाढ़ चैकियों को संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने बाढ़ चैकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि उनकी चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों में वह घटते-बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर रखें। यदि किसी भी गांव में पानी भरने की संभावना उत्पन्न होती है तो ग्रामवासियों को तत्काल राहत शिविर में आवासित करने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत कार्य में तैनात किये गये सभी नोडल अधिकारियों व सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर राप्ती नदी के जलस्तर पर नजर रखें।
विज्ञापन

पूर्व अनुभव के आधार पर जलस्तर को देखते हुए कौन-कौन संभावित गांव किस स्तर तक प्रभावित हो सकते है। इस आकलन के आधार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविर में ठहराने एवं अन्य राहत और बचाव कार्य किए जाएं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कहा कि बाढ़ संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9454417485, 9454417486 पर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अतिरिक्त बाढ़ के संबंध में जानकारी तहसीलदार भिनगा 9454416092, तहसीलदार इकौना 9454416093 व तहसीलदार जमुनहा 9454416095 के सीयूजी नंबर पर प्राप्त कर सकते है। निरीक्षण के दौरान एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार, तहसीलदार नारायन सिंह, बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे लंच पैकेट
जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा व तहसीलदार राजकुमार पांडे ने तहसील भिनगा के ग्राम कोकल के मजरा मुरावन पुरवा व ग्राम राजवीरपुर के मजरा मनकापुर में बाढ़ का पानी गांव में भर जाने से वहां पहुंचकर ग्रामीणों को लंच का पैकेट भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला स्तर पर संचालित बाढ़ कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed