फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five thousand people remained in darkness due to fault in the line

लाइन में फाल्ट से अंधेरे में रहे पांच हजार लोग

Fri, 20 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people remained in darkness due to fault in the line
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर से ही नगर पालिका भिनगा के तीन वार्ड को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसमें लगे एबी केबल जर्जर होने के कारण गुरुवार रात लाइन में फाल्ट हो गया। इससे सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर व कृष्ण नगर में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिना बिजली के पांच हजार आबादी को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर व कृष्ण नगर वार्ड को आज भी 15 वर्ष पूर्व लगे एबी केबल से ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। विद्युत लाइन पुरानी होने के कारण जगह जगह केबल जर्जर होने के कारण अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। इसे न बदलकर विद्युत कर्मियों की ओर से फिर से पुराने केबल को जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में गुरुवार रात एबी केबिल में फाल्ट आ जाने से सिविल लाइंस निवासी जैजू तिवारी के घर के पास केबल जल कर गिर गया। इसे दुरुस्त कराए बिना पावर कार्पोरेशन कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इससे शिवाला शिवजी महराज सहित टंड़वा गांव के उत्तर जंगल किनारे लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते कृष्ण नगर, सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर वार्ड की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति न होने से करीब पांच हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद हरकत में आए पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर में फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed