फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five injured in e-rickshaw and bike collision

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में पांच घायल

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five injured in e-rickshaw and bike collision
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर सीआरवी इंटर कॉलेज के निकट शुक्रवार को एक बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें वीवीआईपी ड्यूटी पर जा रहे दो आरक्षी सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी कर्ण पुत्र हरिराम शुक्रवार को खरगूपुर समय माता मंदिर पर मुंडन कराने गया था। जहां से वह परिवार सहित ई-रिक्शा से लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कटरा बाईपास चौराहा स्थित सीआरबी इंटर कॉलेज के निकट पहुंचा। तभी राज्यपाल के आगमन पर वीवीआईपी ड्यूटी में जा रहे बहराइच के बौंडी थाने में तैनात आरक्षी रवी चौहान की मोटरसाइकिल ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसमें ई-रिक्शा सवार मिथुन, सीता, कार्तिक व बाइक पर सवार आरक्षी रवी चौहान व एक अन्य आरक्षी घायल हो गया जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसीएम की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉर्डन थाना कटरा अंतर्गत बौद्ध परिपथ पर गुरुवार रात राजकीय महामाया महाविद्यालय भिट्ठी के सामने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत हरिहरगंज निवासी रिजवान पुत्र राहत अली गुरुवार देर शाम बाइक से इकौना से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर राजकीय महामाया महाविद्यालय के सामने पहुंचा। तभी बलरामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर मौजूद आरक्षी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में महिला सहित दो घायल
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनहा बहराइच मार्ग पर बैजनाथपुर सचिवालय के निकट गुरुवार शाम एक मोटर साइकिल ले महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बकरी चराकर लौट रही बदला चौराहा निवासिनी सैयदा (60) पत्नी भिखारी व बाइक सवार बरगदहा के मजरा दुर्गापुरवा निवासी हरिहर (19) पुत्र जीवन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिहर जंगल दास कुट्टी पर अपने भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होकर मोटर साइकिल से वापस काला गांव बहन के घर जा रहा था। दोनों घायलों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed