फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

Sat, 30 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five injured in a collision between two bikes
बौद्घ परिपथ पर हुई मोटर साइकिल की भिड़ंत के बाद घायलों को उठाते लोग व क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर नगर स्थित सत्या द आर्यन स्कूल के सामने शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहिया दसौंधी निवासी पप्पू यादव शनिवार को राजकोट जा रहा था। जिसे इकौना में बस पर बैठाने के लिए उसका बड़ा भाई मंजे यादव बाइक से जा रहा था। जबकि भीखपुर नौबस्ता निवासी रज्जब अली अपनी मां कमरुनिंशा व बहन रुक्साना के साथ बाइक से कटरा की ओर जा रहा था। जैसे ही मंजे बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के सत्या द आर्यन स्कूल के सामने पहुंचा।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे रज्जब अली की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार मंजे, पप्पू, रज्जब अली, कमरुनिंशा व रुक्साना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां पप्पू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि शेष घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed