फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   First they prune, then they make the trees disappear

Shravasti News: पहले करते छंटाई, फिर गायब कर देते हैं पेड़

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
First they prune, then they make the trees disappear
सुजानडीह जंगल में काट कर गिराया गया पेड़। 
गिरन्ट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट वन रेंज में कई स्थानों पर साखू व सागौन का ठूठा (जिन पेड़ों की टहनियां काट ली गई हो) लगा है। वन माफिया योजनाबद्ध तरीके से पहले हरे पेड़ की छंटाई कर उसे ठूठा बनाते हैं फिर मौका देखकर पूरा पेड़ गायब कर देते हैं। इससे धीरे-धीरे जंगल वीरान हो रहे हैं।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के सुजानडीह बीट के कंपार्ट नंबर-चार में लगे साखू, सागौन सहित अन्य कीमती पेड़ों की कटाई वन माफिया लगातार कर रहे है। वन विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। इन दिनों वन माफिया ने पेड़ चोरी करने का नया तरीका ईजाद किया है। पहले चिह्नित पेड़ों की टहनियों की छंटाई करके उसकी लैपिंग की जाती है। बाद में मौका देखकर पूरा पेड़ काट लिया जाता है। इससे वन क्षेत्र वीरान हो रहे हैं। गिरंट वन क्षेत्र में इस तरह के कई पेड़ लगे हैं जिनकी टहनियां गायब हैं। केवल चार से पांच फुट का तना ही दिख रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इस तरह का अभी कोई मामला नहीं आया है, जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- धनराज मीणा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed